फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Director of drug de-addiction center on police remand in murder case

Hamirpur (Himachal) News: हत्या के मामले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालक पुलिस रिमांड पर

Fri, 19 Jul 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपर। पुलिस थाना बड़सर के तहत नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में संचालक तुषार जसवाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 24 जुलाई के बाद फिर संचालक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संचालक ने गत दिवस चार दिन बार स्वयं ही पुलिस थाना बड़सर में आकर आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

14 जुलाई को बड़सर पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार का शव मिला था। जांच में पता चला था कि संचालक और उसके साथ कुछ साथियों ने अमित के साथ डंडे से मारपीट की थी और अधिक तबीयत खराब हो जाने पर अस्पताल ले जाने के बजाय केंद्र के सबसे निचले फ्लोर में शिफ्ट कर दिया। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि संचालक तुषार जसवाल को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed