फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Director Medical Education examines the arrangements of medical college

निदेशक मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने जांची हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं

Thu, 08 Apr 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Director Medical Education examines the arrangements of medical college
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के रेडियोलॉजी विभाग में निरीक्षण करते निदेशक मेडिकल एजुकेशन। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। निदेशक मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च डॉ. रजनीश पठानिया ने वीरवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने कॉलेज में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आर्थो ओटी का भी शुभारंभ किया। बता दें कि एमसीआई की टीम के दौरे से पूर्व निदेशक ने यहां निरीक्षण किया है। इस निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जो भी अव्यवस्थाएं या कमियां पाई जाएंगी, उनसे वे सरकार को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के परिसर का भी निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए सीटी स्कैन मशीन तैयार है, लेकिन अभी असमंजस यह है कि उसे नए मेडिकल कॉलेज भवन जो कि अभी बन रहा है, में स्थापित किया जाए या यहीं पर। इस बारे में अभी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईटैक एंबुलेंस में जो तकनीकी खराबी पाई गई है, वह हल्की खराबी है। जिसे संबंधित कंपनी को कहकर एक दो दिन में ठीक करवा दिया जाएगा। डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने और एमसीआई दौरे से पहले कॉलेज की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए वीरवार को निरीक्षण किया। अपनी रिपोर्ट वे सरकार को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed