{"_id":"61d9c754baee0150c177f6c2","slug":"direct-oxygen-supply-will-be-available-in-medicine-and-infant-wards-hamirpur-hp-news-sml3961184148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिसिन और शिशु वार्डों में सीधी मिलेगी ऑक्सीजन सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिसिन और शिशु वार्डों में सीधी मिलेगी ऑक्सीजन सप्लाई
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य करते तकनीशियन।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर के मेडिसिन और शिशु रोग वार्डों में मरीजों को सीधी ऑक्सीजन सप्लाई मिलेगी। अस्पताल में 900 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए मशीन पहुंच गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू करवा दिया है। इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और शिशु रोग ओपीडी में सीधी ऑक्सीजन सप्लाई मिलेगी। इन वार्डों में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों या कर्मचारियों को अब सिलिंडर नहीं ढोने पड़ेंगे। मरीज के बिस्तर के पास ही सीधी ऑक्सीजन सुविधा मिलेगी। इसके लिए लाइन बिछा दी है। ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा।
नए ऑक्सीजन प्लांट का कार्य 96 लाख से पूरा होगा। इसमें इसका निर्माण और मशीनरी शामिल है। अभी अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। इन दोनों से अस्पताल के कोविड वार्ड को सीधी सप्लाई है। दोनों ऑक्सीजन प्लांट नए बनने वाले तीसरे ऑक्सीजन प्लांट से छोटे हैं। मेडिकल कॉलेज के वार्डों में सीधी सप्लाई के लाइनें तो बिछा दी है लेकिन आपूर्ति नहीं हुई है। अब जल्द ही सिलिंडरों के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि तीसरे ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी पहुंच गई है। कार्य शुरू करवाया गया है। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद मेडिसिन और शिशु रोग वार्डों में सीधी सप्लाई दी जाएगी। पूर्व में लगे दो ऑक्सीजन प्लांटों से कोविड वार्ड को सप्लाई दी गई है।
कोरोना के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी
हमीरपुर। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के चलते ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर ने लाभार्थियों के लिए चिकित्सकों के नंबर जारी किए हैं। ईसीएचएस के लाभार्थी इन चिकित्सकों के नंबरों पर कभी भी कॉल कर के चिकित्सीय परामर्श, कोरोना संबंधी परामर्श ले सकते हैं। पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल सतीश कटोच ने कहा कि परामर्श के लिए ईसीएचएस के लाभार्थी मेडिकल ऑफिसर के नंबर 9805093762, 8894095606, 9418985715, 7876320321, 9418171538 और 8261011680 पर संपर्क कर घर बैठे ही परामर्श ले सकते हैं।