{"_id":"68e0276eaa8d5f1af502fa3b","slug":"direct-bus-service-from-patta-to-amritsar-stopped-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-168828-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पट्टा से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पट्टा से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा बंद
Sat, 04 Oct 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पट्टा से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा बंद हो गई है। बस सेवा बंद होने से यात्री काफी परेशान हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मपुर डिपो की बस जोगिंद्रनगर से अमृतसर के लिए चलती है। सुबह 11:00 बजे के करीब पट्टा, बलोखर से होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होती है। लेकिन, एक सप्ताह से अधिक समय से यह बस सेवा बंद पड़ी है। हालांकि इस रूट पर सुबह 9:00 बजे के करीब बस जाती है, लेकिन काफी यात्री 11:00 बजे वाली बस पर निर्भर थे।
स्थानीय लोगों में रमन कुमार, विश्वास शर्मा, विश्वजीत, कर्मचंद, सुमन लता, कमलेश कुमारी, संतोष कुमारी, वीना चौहान ने बताया कि उन्हें विभिन्न बसें बदलकर अमृतसर के लिए रवाना होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बस के पश्चात अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रूट पर बस सेवा को बहाल किया जाए। संवाद