फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Digital library rooms will be ready soon in Dhaneta Pathshala

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा पाठशाला में जल्द तैयार होंगे डिजिटल पुस्तकालय के कमरे

Wed, 09 Jul 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Jul 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए मिलेगा उपयुक्त माहौल, बैठने की समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन

पुस्तकालय के कमरों का ढांचा तैयार, जल्द पूरा होगा काम : प्रधानाचार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्यालय परिसर में डिजिटल पुस्तकालय के लिए विशेष कमरे बनाए जा रहे हैं। यह कार्य केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान से किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कमरे की छत पर टिन शेड डालने का कार्य किया जा रहा है। कमरों के निर्माण पर दस लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि पुस्तकालय के कमरों का अधिकांश ढांचा तैयार हो चुका है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा तथा बैठने की समस्या का समाधान होगा। इसमें अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनका लाभ न केवल स्कूली विद्यार्थियों के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि हालांकि विद्यालय में पुरानी लाइब्रेरी हैए लेकिन डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed