फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Digging to lay new drinking water pipe, water problem due to breakage of old pipe

Hamirpur (Himachal) News: नई पेयजल पाइप डालने के लिए की खोदाई, पुराने पाइप टूटने से बनी पानी की समस्या

Tue, 18 Feb 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Digging to lay new drinking water pipe, water problem due to breakage of old pipe
कैहरवीं में नई पेयजल पाइपें डालने के लिये किया जा रहा है खोदाई कार्य। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : लड्डू गोपाल की पोशाक
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग की ओर से कैहरवीं-झनिक्कर सड़क किनारे खोदाई कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुरानी पेयजल पाइपों को निकालकर नई पाइपें डाली जा रही हैं।
विज्ञापन

खोदाई कार्य के दौरान कई पेयजल पाइपें टूटने से लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के कर्मी पाइपों को करीब पांच फीट नीचे डाल रहे हैं। इस दौरान मलवे को सड़क किनारे रखा जा रहा है। इससे यातायात व्यवस्था भी चरमा रही है। कैहरवीं, झन्निकर सहित अन्य गांवों के लोगों ने कहा कि पेयजल पाइप डालने के कार्य के चलते पानी की सप्लाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कैहरवीं पंचायत प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि पानी की किल्लत काफी दिनों से जारी है। साथ में बैंक, स्कूल सहित अन्य संस्थान हैं। यहां पर पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाए। खासकर स्कूलों में पानी नहीं मिलने से काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार नवीन : राजकुमार शर्मा



कैहरवीं में नई पेयजल पाइपें डालने के लिये किया जा रहा है खोदाई कार्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed