फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Didwin's people troubled by terror of abandoned animals

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं के आतंक से डिडवीं के लोग परेशान

Sun, 17 Aug 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं में लावारिस पशुओं के आतंक से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क से होकर पशु प्रतिदिन खेतों में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति पशुओं को हटाने के लिए खेत में जाता है तो पशु मारने के लिए दौड़ते हैं। समस्या के चलते पंचायत के कुछेक किसानों ने फसल की बिजाई बंद कर दी है। ग्रामीणों में बलराज, अशोक कुमार, पुष्पा देवी, मीना देवी, अश्विनी भारद्वाज, रचना देवी, पवन कुमार आदि ने कहा कि पशुओं के आंतक के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में बाहरी क्षेत्रों से लोग जंगल में आकर पशुओं को छोड़ रहे हैं, जिससे उनके गांव में पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। पशुओं के डर के कारण बुजुर्ग बच्चों को बाहर आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पशुपालन विभाग एवं प्रशासन से आग्रह किया है कि पशुओं की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
समस्या को लेकर खंड स्तर पर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सके।
-कुलवीर सिंह, प्रधान, डिडवीं टिक्कर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed