फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diarrhea spread in three villages of Dadla Panchayat, 57 cases of vomiting and diarrhea reported in two days

Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला पंचायत के तीन गांवों में फैला डायरिया, दो दिन में उल्टी-दस्त के 57 मामले आए

Wed, 25 Jun 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in three villages of Dadla Panchayat, 57 cases of vomiting and diarrhea reported in two days
ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया ने कहर बरपाया है। महज दो दिन में ही डायरिया के 57 मामले सामने आए हैं। इनमें से 40 मरीज ठीक हो चुके हैं और 17 अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

दूषित जल का इस्तेमाल करने से डायरिया के मामले आने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन में पानी के करीब दस सैंपल लेकर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है, सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सोमवार को ही ग्राम पंचायत दाड़ला के गांवों लोअर दाड़ला, गागला और दरियाल में लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए। सोमवार को करीब 44 केस आए थे। इनमें पांच लोग सुजानपुर अस्पताल में एडमिट हो गए और बाकी घरों में ही थे। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों में से एक मरीज ठीक होकर घर चला गया है, जबकि चार मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को 13 नए केस आए हैं। एक मरीज के साथ अस्पताल में दाखिल होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हो गई है, जबकि अन्य मरीज घर में ही इलाज करवा रहे हैं। डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद हैं। टीमों ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को आवश्यक दवाई भी उपलब्ध करवाई गई।
बॉक्स

आज शिमला से आएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

दो दिन में डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को हमीरपुर से कार्यकारी सीएमओ डॉ. अजय कुमार, डॉ. शिशुपाल सहित अन्य अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत की। वहीं, बुधवार को शिमला से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम आएगी और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। वहीं, मामले सामने आने के बाद जल शक्ति विभाग ने भी पानी के टैंकों की सफाई शुरू कर दी है।
कोट

डायरिया के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दस सैंपल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को जांच के लिए भेजे हैं। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। बुधवार को शिमला से एक टीम आएगी। दो दिन में डायरिया 57 मामले आए हैं। इनमें 40 मरीज ठीक हो चुके हैं। 17 मामले एक्टिव हैं। प्रभावित लोगों को दवाइयां दी जा रही हैं।
-डाॅ. अजय कुमार, कार्यकारी सीएमओ हमीरपुर।


-सोमवार को 44 मामले डायरिया के आए थे। पांच मरीज सुजानपुर अस्पताल में उपचारधीन थे। एक मरीज ठीक होकर वापस घर चला गया है। मंगलवार को एक और मरीज अस्पताल पहुंचा है। पांच मरीज अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

-डॉ. राजकुमार, कार्यकारी बीएमओ, सुजानपुर

ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे

ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे

ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे

ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे

ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे

ग्राम पंचायत दाड़ला के तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed