फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diarrhea patients increased in civil hospital

Hamirpur (Himachal) News: नागरिक अस्पताल में डायरिया के मरीज बढ़े

Thu, 04 Sep 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 04 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increased in civil hospital
बीएमओ नादौन राजेश भारद्वाज  । स्वयं। - फोटो : संवाद
नादौन (हमीरपुर)। नागरिक अस्पतपल नादौन की ओपीडी में डायरिया के मरीजों की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बरसात के मौसम में उल्टी दस्त सहित पेट दर्द व बुखार के रोगी निरंतर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अतिरिक्त डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। हर रोज 300 से अधिक ओपीडी में मरीज अपने चैकअप के लिए आ रहे हैं, जिसमें उल्टी दस्त के मरीज अधिक पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादा बरसात होने के कारण जलजनित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल भर्ती भी किया जा रहा है। मौजूदा समय में अस्पताल में लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हैं, जिनमें से सबसे अधिक मरीज पेट की बीमारियों से संबंधित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात अधिक होने पर जलजनित रोगों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को दाखिल करने की समुचित व्यवस्था की गई है। उपरोक्त रोगों के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पताल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ डाॅक्टरों के साथ सुविधाओं की समीक्षा भी की जा रही है, जिसमें ऑक्सीजन को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
नादौन नागरिक अस्पताल जिला कांगड़ा, ऊना की सीमाओं से सटा हुआ है और तीनों जिलों के लोग यहां पर इलाज के लिए आते हैं, जिसके चलते यहां पर मरीजों का अधिक दबाव रहता है।


ये एहितयात बरतें
बीएमओ नादौन राजेश भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों बरसात के कारण डायरिया का अधिक खतरा रहता है। मरीजों की ओपीडी और वार्ड में संख्या नादौन अस्पताल में बढ़ी है। यह समस्या अधिकतर पानी साफ न होने के कारण ही पेश आती है। लोग डायरिया से बचाव के लिए साफ पानी पीएं और पानी को उबालकर ही पीएं। ताजे भोजन का सेवन करें। दस्त शरू हो जाएं तो अपने नजदीकी अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं तथा ओआरएस का घोल पीएं ।

बीएमओ नादौन राजेश भारद्वाज  । स्वयं।

बीएमओ नादौन राजेश भारद्वाज  । स्वयं।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed