फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhyanu devotee climbed the stairs of the tomb and presented the sewerage scheme

ध्यानू भक्त समाधी मट्टां दियां पौडिय़ां ऐतिहासिक धरोहर चढ़ा दी मल निकासी योजना की भेंटध्यानू भक्त समाधि की सीढ़ियां चढ़ा दी सीवरेज योजना की भेंट

Sun, 09 Jan 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dhyanu devotee climbed the stairs of the tomb and presented the sewerage scheme
ध्यानू भक्त समाधि की सीढ़ियों को खोद कर डाली जा रही सीवरेज लाइन। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर एक में माता जगदंबा के भक्त ध्यानू की पावन समाधि की ओर जाने वाली ऐतिहासिक धरोहर सीढ़ियों को सीवरेज निर्माण करने के लिए आधुनिकता की भेंट चढ़ा दिया गया। प्रशासन के इस कार्य से शहर की जनता में रोष व्याप्त है। लोगों ने कहा कि सीवरेज पाइप दबाने के लिए अन्य कई रास्ते वैकल्पिक तौर पर मौजूद होते हुए भी जल शक्ति विभाग ने इस विश्व प्रसिद्ध धरोहर को खंडित करके श्रद्धालुओं व लोगों के दिलों को गहरी चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन

वहीं, ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने इसके लिए पुरातत्व विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई है। नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने इसके लिए नगर पंचायत से सहमति लिए बिना ही यह कार्य किया है और न ही विभाग ने इस बारे में नगर पंचायत को विश्वास में लिया है।
विज्ञापन

कपिल ने इस बारे में जब जल शक्ति विभाग के एसडीओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि इन सीढ़ियों को दोबारा बनवा दिया जाएगा, लेकिन क्या इस धरोहर को वह पुराना रूप दिया जा सकेगा, इस बात का कोई उत्तर विभाग के पास नहीं है। ध्यानू भगत ने अपने जीवन के करीब 20 वर्ष इसी स्थल के पास थाना नाथ गोस्वामी के मठ में बिताए थे और वह इन्हीं पावन सीढ़ियों को उतरकर ब्यास नदी को नाव से पार करके उस पार बंधे घोड़े पर सवार होकर प्रतिदिन छह मील दूर ज्वालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करने जाया करते थे। तभी से यह धरोहर लोगों की आस्था का स्थल रही है। लोगों ने कहा कि वर्तमान में भी बाहरी राज्यों के लोग विश्व विख्यात प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता ज्वालामुखी के दर्शन करने के उपरांत नादौन में स्थित श्री ध्यानू भक्त की समाधि में पूजा-अर्चना करने आते हैं और इस ऐतिहासिक धरोहर को देखकर अपने आप को धन्य समझते हैं।। लोगों ने पुरातत्व विभाग से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उपमंडलाधिकारी नादौन विजय धीमान ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed