फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhumal entered the field, said - work for the party symbol

Hamirpur (Himachal) News: फील्ड में उतरे धूमल, बोले-पार्टी चिह्न के लिए करें काम

Fri, 12 Apr 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के पटलांदर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। जिले के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुजानपुर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर ने कहा कि सम्मेलन में एससी मोर्चा ने 10 प्रतिशत अधिक मत भाजपा को दिलवाने का संकल्प भी लिया।


भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल शिमला जिले से संबंधित लोगों को ही प्राथमिकता दी है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में सभी एकजुट होकर काम करेंगे और रिकॉर्ड मतों से जीत कर एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा संगठन को प्राथमिकता देते हैं और संगठन ने जिसको भी पार्टी का चिह्न दिया है उसके लिए काम किया है। भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता कई बूथ अध्यक्षों समेत भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुजानपुर के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी व पूर्व विधायक राजिंद्र राणा, भाजपा एससी मोर्चा राज्य प्रभारी नितिन, भाजपा जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, सुजानपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष बिक्रम राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed