फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dhomal celibrate dashara

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने लगाया श्रीराम को तिलक

Tue, 08 Oct 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
dhomal celibrate dashara
सुजानपुर में दशहरा पर्व में शिरकत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी पर्व मंगलवार को सुजानपुर मैदान में भव्य एवं शानदार तरीके से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा में राम रावण का युद्ध आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शहर में भव्य झांकी के दौरान भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर विजयदशमी की लोगों को बधाई दी। मेहरा विकास सभा सुजानपुर के सौजन्य से प्रतिवर्ष विजयदशमी उत्सव मनाया जाता है। इस बार भी यह सब भव्य एवं शानदार तरीके से मनाया जाएगा। 30 फीट का रावण दहन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने काली माता मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा में भाग लिया और वहां से मैदान में पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता के साथ-साथ सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, महासचिव सुधीर भटनागर, सचिव प्रकाश सुडयाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया। धूमल ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक और झूठ पर सत्य की जीत का प्रतीक है। जहां रावण में अहंकार था जो उसके विनाश का कारण बना, लेकिन उसके जीवन में जो अच्छाइयां थीं वह भी किसी से कम नहीं थीं। उधर, ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन कार्यक्रम में जगजीवन पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed