{"_id":"67c20995f64db49b910c104c","slug":"devotees-will-get-fresh-juice-in-baba-balak-nath-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-149406-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगा ताजा जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगा ताजा जूस
Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब श्रद्धालुओं को ताजा जूस की सुविधा मिलेगी। मंदिर न्यास ने कैंटीन नंबर एक के समीप खाली जगह को चार माह के लिए किराये पर दे दिया है। खाली जगह पर स्थानीय व्यक्ति को जूस बार खोलने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में ताजे जूस की सुविधा मिल सके। जूस बार के लिए आंवटित जगह से मंदिर न्यास को 64000 रुपये आय होगी। जूस बार में ताजा जूस के साथ पानी की बोतल और अन्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।
मंदिर परिसर में कैंटीन नंबर एक साथ यह स्थान वर्षों से खाली था। वहीं अप्पर बाजार में जूस की दुकानों की सुविधा न होने से अक्सर श्रद्धालुओं को जूस लेने के लिए लोअर बाजार का रुख करना पड़ता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से जूस बार खोलने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में 14 मार्च से 13 अप्रैल कर चैत्र मास मेले शुरू होने वाले हैं। इस दौरान मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पौणाहारी के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए न्यास ने जूस बार खोलने का निर्णय लिया है।
वर्षों से यह जगह खाली पड़ी हुई थी। जिसे देखते हुए न्यास ने जूस बार खोलने का निर्णय लिया है। नीलाम की गई जमीन स्थानीय व्यक्त को देने के साथ खास हिदायत दी गई है कि इस स्थान पर केवल फल, ताजा जूस व अन्य पेय पदार्थ ही रखे ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध।