फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees thronged the court of Baba Balak Nath, 25 thousand bowed their heads

बाबा बालक नाथ के दरबार उमड़ा भक्तों का सैलाब, 25 हजार ने टेका माथा

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the court of Baba Balak Nath, 25 thousand bowed their heads
बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह के दूसरे रविवार को श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। शनिवार शाम से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। सवेरे ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर परिसर में लग गई।
विज्ञापन

दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। हालांकि, रविवार दिन में धूप रही, लेकिन श्रद्धालु डटे रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भीड़ में श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए गुफा की ओर बढ़े। अभी तक चैत्र माह मेलों के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेक चुके हैं और करोड़ों का चढ़ावा चढ़ा चुके हैं। मंदिर अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। मंदिर परिसर में भीड़ काफी रही, लेकिन प्रशासन व ट्रस्ट की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और श्रद्धालुओं को बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed