{"_id":"62d5a3eb0b872f1304060178","slug":"devotees-gathered-in-the-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan-hamirpur-hp-news-sml4156465153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
गसोता महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सावन के ज्येष्ठ सोमवार को जिले के मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। दिनभर भक्तों का मंदिरों में तांता लगा रहा। मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे।
जिले के प्रसिद्ध गसोता महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। गसोता महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा शुरू हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रवचन सुने। इसके अलावा बिल्केश्वर महादेव मंदिर चमनेड़ में लोगों ने 35 फीट ऊंची शिव भगवान की मूर्ति और मंदिर के ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन करने के बाद भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। कमेटी के मुख्य सलाहकार दुर्गादास शर्मा ने बताया कि सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय के शिव मंदिर समेत अणु और के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। नादौन और इसके आसपास शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के बड़ा शिवाला महादेव मंदिर, लंबकेश्वर मंदिर तथा अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, विल्व पत्र, फूल आदि अर्पित करके सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
ज्येष्ठ सोमवार होने के कारण सुबह से ही शिव भक्तों की कतारें भगवान शिव की पूजा करने के लिए लगीं। उधर नादौन उपमंडल के धनेटा, रंगस, भूपल, निकटवर्ती चमुखा शिव मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा।

गसोता महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु और मंदिर के महंत राघवानंद गिरी।- फोटो : Hamirpur-HP