फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Director of Quality Control Education inspected Bhukkad School

Hamirpur (Himachal) News: गुणवत्ता नियंत्रण शिक्षा उपनिदेशक ने किया भुक्कड़ पाठशाला का निरीक्षण

Fri, 07 Nov 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Quality Control Education inspected Bhukkad School
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में वीरवार को गुणवत्ता नियंत्रण शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर नवीन शर्मा ने वार्षिक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य देशराज कमल ने नवीन शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने कक्षा-कक्ष में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब कर सीधे संवाद किया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक गौरव शर्मा ने भी बच्चों से सवाल-जवाब कर बच्चों के ज्ञान की परख की। निरीक्षण के दौरान टीचर डायरी, छात्र प्रोफाइल, बच्चों की काॅपियां, समग्र शिक्षा अभियान के अनुदान का रिकाॅर्ड, दैनिक गतिविधियों का रजिस्टर, कॅरिअर काउंसलिंग एवं परामर्श का रजिस्टर, स्कूल प्रबंधन समिति व स्कूल क्लस्टर रजिस्टर समेत स्कूल का रिकाॅर्ड भी देखा, जो सही पाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को हर रोज घटित होने वाली ताजा घटनाओं को पढ़ने और उन्हे याद रखने का आह्वान किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ का भी निरीक्षण किया और क्लस्टर प्रणाली के तहत कार्य करने का आह्वान किया, ताकि बच्चों को गुणात्मक व अच्छी शिक्षा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह के मुख्य शिक्षक राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य देशराज कमल, प्रवक्ता मणीराम शर्मा, मनोज शर्मा, वीना वर्मा, पवन रागड़ा, सहायक अधीक्षक मोहिंद्र, जेओआईटी चंद्रकांत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed