फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner reviewed women and child development schemes

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा की

Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को यहां हमीर भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विभाग हमारी लगभग 68 प्रतिशत आबादी से संबंधित योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करता है। महिलाओं और बच्चों से संबंधित इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से ही विकास के विभिन्न मानकों में हमारा प्रदेश, देश और समाज आगे बढ़ता है। इन योजनाओं में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए, इन तीनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष राणा और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed