फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deptt excavate drinking water pipes to put drain pipes in place

जल निकासी पाइप दबाने को उखाड़ डाली पेयजल पाइपें

Sun, 10 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Deptt excavate drinking water pipes to put drain pipes in place
खुले नाले। - फोटो : file photo

जिला मुख्यालय से लगते बड़ू स्थित चौराहे पर जल निकासी की पाइप लाइन दबाने को लोक निर्माण विभाग ने सड़क की खुदाई कर डाली। इस दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई है। साथ ही करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन भी टूट गए हैं।

विज्ञापन


इस कारण उपभोक्ताओं को पेयजल की चिंता सताने लगी है। खुदाई के दौरान बीएसएनएल के केबल भी टूटे हैं जिससे क्षेत्र में टेलीफोन सेवा भी ठप हो गई है। बड़ू चौक में सिंगल सड़क मार्ग होने से यहां जल निकासी पाइप डालने के बजाय स्लैब डाली गई थी। बाद में सड़क मार्ग चौड़ा किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान स्लैब के साथ जल निकासी पाइप दबा दी गई। अब स्लैब और पाइप लाइन के ज्वाइंट से लीकेज हो रही है। इससे बारिश का सारा पानी सड़क में निकल रहा है। समस्या के समाधान के लिए लोनिवि ने जल निकासी पाइप लाइन दबाने के लिए सड़क उखाड़ी तो साथ ही मुख्य पेयजल पाइपलाइन और करीब एक दर्जन निजी पेयजल कनेक्शनों की पाइपें भी तोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। नरेश, सुमित, सुनील आदि का कहना है कि पहले पेयजल संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ गई है। उधर, बीएसएनएल का केबल टूटने से लैंडलाइन फोन सेवा ठप है। लोगों ने विभाग से समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

जल निकासी पाइप लाइन दबाने के लिए सड़क की खुदाई की गई है। खुदाई के दौरान पेयजल कनेक्शन टूट गए हैं।
- एनपी सिंह, एक्सईएन, लोनिवि हमीरपुर

अगर खुदाई के दौरान पेयजल पाइपें टूटी हैं तो जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
- नीरज भोगल, एक्सईएन, आईपीएच हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed