फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Depot holders trained on new e-PoS machines.

Hamirpur (Himachal) News: डिपो होल्डरों को नई ई-पॉस मशीनों का दिया प्रशिक्षण

Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से नई ई-पॉस मशीनों के संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हमीरपुर, बमसन, भोरंज और सुजानपुर ब्लॉक के डिपो होल्डरों और विभागीय इंस्पेक्टरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने डिपो होल्डरों और कर्मचारियों को मशीनों के संचालन, राशन वितरण, लाभार्थियों के सत्यापन और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद संबंधित डिपो होल्डरों को नई मशीनें भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

इससे पहले 15 सितंबर को बड़सर और नादौन ब्लॉक के डिपो होल्डरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में करीब 320 उचित मूल्य की दुकानें हैं। विभाग को उम्मीद है कि नई मशीनों से नेटवर्क, सर्वर और अंगुली के निशान के सत्यापन से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हमीरपुर की जिला नियंत्रक आंचल ने बताया कि मशीनों को अपग्रेड करने का उद्देश्य राशन वितरण में तकनीकी समस्याओं को कम करना और प्रक्रिया को अधिक सुचारू बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed