फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department forgot to pick up soil by rioting, drivers worried

Hamirpur (Himachal) News: डंगा लगाकर मिट्टी उठाना भूला विभाग, वाहन चालक परेशान

Wed, 26 Jun 2024 05:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Department forgot to pick up soil by rioting, drivers worried
बिझड़ी भोटा वाया रोपड़ी सड़क पर गिरा मलबा। संवाद
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में बिझड़ी भोटा वाया रोपड़ी सड़क पर गिरे मलबे को ठेकेदार ने नहीं हटवाया है। भारी बारिश और भूस्खलन से पिछले वर्ष बिझड़ी भोटा वाया रोपड़ी सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब रोपड़ी के पास सड़क को दुरुस्त करने के लिए विभाग की ओर से एक डंगा लगाया गया है लेकिन हैरानी की बात है कि डंगे का काम पूरा होने के बाद भी सड़क किनारे पड़ा मलबा हादसों को न्योता दे रहा है। ठेकेदार महज डंगा लगाने का ही कार्य कर रहे हैं। जहां पर डंगा लगाया गया है उस स्थान पर एक तीखा मोड़ भी है।
विज्ञापन



ऐसे में अगर दोनों तरफ से वाहन आमने सामने आ जाएं तो अचानक गाड़ी मलबे के ऊपर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों दीपक, जोगराज, कुलदीप, शिवांश आदि ने लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे पड़े मलबे को उठाने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र जुगलानी ने कहा कि इस स्थान पर एक डंगा और लगाया जाना है लेकिन पहले डंगे का काम पूरा हो चुका है। इसलिए ठेकेदार को जल्द मलबा हटाने के आदेश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed