{"_id":"6a7b7d018496d7c3020482d6","slug":"demand-to-run-a-government-bus-on-the-bassi-jahu-via-dhamrol-route-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-204388-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-जाहू वाया धमरोल रूट पर सरकारी बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-जाहू वाया धमरोल रूट पर सरकारी बस चलाने की मांग
Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। बस्सी-जाहू वाया धमरोल मार्ग पर नियमित एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने और शिमला, चंडीगढ़, बिलासपुर व दिल्ली के लिए लंबी दूरी की बसें चलाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि रूट पर केवल दो निजी बसें चल रही हैं, जो यात्रियों की संख्या के लिहाज से पर्याप्त नहीं हैं।
उखलसुआ, धार, लज्याणी, याणवी, बगबाड़, धमरोल, भौर, सुलगवान, मनोह और नालटू समेत कई गांव इस मार्ग से जुड़े हैं। सरकारी बस सेवा न होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह-शाम निजी बसों में भीड़ रहती है और कई बार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
ग्राम पंचायत धमरोल की पूर्व प्रधान बीना देवी, प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान नरेश कुमार ज्योति सहित अन्य ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि उन्हें लिखित में कोई मांग प्राप्त नहीं हुई है।