फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to lift the ban on salary hikes

Hamirpur (Himachal) News: वेतन वृद्धियों पर लगी रोक को हटाने की मांग

Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demand to lift the ban on salary hikes
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताते हुए। स्रोत : संघ
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व राज्य महासचिव होशियार सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री से सेरा विश्राम गृह में मिला।
विज्ञापन

संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सीएंडवी अध्यापकों के बीस वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद मिलने वाली विशेष दो वेतन वृद्धियों पर वर्ष 2022 से लगाई गई रोक को हटाया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सेवा लाभ वर्ष 1999 से लगातार मिलता आ रहा है।
विज्ञापन


यह लाभ सीएंडवी अध्यापकों के साथ साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों व प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बीस साल का सेवाकाल पूरा होने के पश्चात दिया जा रहा है, क्योंकि इन तीनों वर्गों में पदोन्नति की कोई भी व्यवस्था नहीं है, इसलिए सीएंडवी अध्यापक संघ सरकार से उन्हें भी इस वित्तीय लाभ को बहाल रखने की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य अजय कुमार, विजय कुमार, मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed