{"_id":"67124149014a7ccadc083966","slug":"demand-to-fill-vacant-bed-seats-in-colleges-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138751-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महाविद्यालयों में बीएड की खाली सीटें जल्द भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महाविद्यालयों में बीएड की खाली सीटें जल्द भरने की मांग
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश टीचर एजुकेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में बीएड सत्र 2024-2026 की खाली सीटों को जल्द भरने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार धीमान ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से मान्यता प्राप्त शिक्षा महाविद्यालयों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में ढुलमुल रवैया और दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं।
इसका असर सीधा शिक्षा महाविद्यालय में पढ़ा रहे प्रशिक्षक शिक्षकों पर पड़ेगा। अगर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की तर्ज पर खाली पड़ी सीटों को नहीं भरता है और प्रशिक्षक शिक्षकों की नौकरी पर आंच आती है तो इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ही जिम्मेदार होगा। इसलिए प्रदेश विश्वविद्यालय बीएड प्रवेश समिति से आग्रह करते हैं कि वह जल्द प्रवेश परीक्षा की शर्त में छूट देकर खाली पड़ी बीएड की सीटों को भरने का मार्ग प्रशस्त करें ताकि शिक्षक प्रशिक्षकों को कोई और रास्ता न देखना पड़े।