{"_id":"6861274f5ed870a623071040","slug":"demand-to-fill-the-vacant-posts-of-principals-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-159806-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों को भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों को भरने की मांग
Sun, 29 Jun 2025 05:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Jun 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश प्रोमोटी स्कूल प्रवक्ता संघ ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। मीडिया को दिए बयान में संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार नंदा, महासचिव विक्रम शर्मा, वित्त सचिव विनोद शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक मुद्दों का समाधान अब शीघ्र हो सकेगा। शिक्षा विभाग प्रदेश में रिक्त पड़े प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक पदों के लिए पात्र प्रवक्ताओं और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों से शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के लगभग कई स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। इससे स्कूलों के प्रशासन और शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन