फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand raised to run three government buses daily on the Rangas-Dhaneta route.

Hamirpur (Himachal) News: रंगस-धनेटा रूट पर दिन में तीन सरकारी बसें चलाने की उठाई मांग

Wed, 26 Aug 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। कस्बा रंगस से कांगू-धनेटा वाया दंगड़ी रूट पर दिन के समय तीन सरकारी बसें चलाने की मांग लोगों ने की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस रूट पर फिलहाल केवल दो सरकारी बसें चलती हैं, जो हमीरपुर-दिल्ली और हमीरपुर-चंडीगढ़ रूट की हैं। ये बसें सुबह और शाम ही उपलब्ध होती हैं। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान प्यार सिंह, अमन कुमार और संदीप कुमार ने कहा कि दिन के समय इस रूट पर कोई सरकारी बस नहीं चलती।
निजी बस सेवा भी सीमित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रंगस, दंगड़ी, कांगू और धनेटा सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी आबादी रहती है।
विज्ञापन

बस सेवा पर्याप्त न होने का सबसे अधिक असर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। कई छात्रों को नियमित बस सुविधा नहीं मिल पाती। लोगों ने परिवहन विभाग से दिन के समय कम से कम तीन सरकारी बसें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई मांग नहीं आई है। मांग आने पर इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed