फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for starting direct bus service from Deotsidh-Jajri to Chandigarh

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध-जजरी से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा की शुरू करने की मांग

Sat, 06 Jun 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जजरी के विजयी प्रधान प्रत्याशी अमित ढटवालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर दियोटसिद्ध से जजरी, बरठीं बाया भगेड़ होकर चंडीगढ़ तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सीधी बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत जजरी जिला हमीरपुर के अंतिम छोर पर स्थित है, जहां परिवहन सुविधाएं अभी भी अपेक्षित स्तर तक विकसित नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

अमित ढटवालिया ने बताया कि इस मार्ग से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा न होने के कारण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नियमित रूप से चंडीगढ़ जाते हैं। गंभीर रोगियों को भी उपचार के लिए चंडीगढ़ स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग पर सीधी बस सेवा शुरू की जाती है, तो स्थानीय लोगों को समय और आर्थिक दोनों स्तरों पर बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed