{"_id":"6a9dc4bc78d9dcdf91046042","slug":"deis-naun-panchayat-pradhan-to-receive-panchayat-ratna-award-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207454-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: देई का नौण पंचायत प्रधान को मिलेगा पंचायत रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: देई का नौण पंचायत प्रधान को मिलेगा पंचायत रत्न सम्मान
Mon, 07 Sep 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
देई का नौण की प्रधान विनीता कुमारी।
सुजानपुर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत देई का नौण की प्रधान विनीता कुमारी को ग्रामीण क्षेत्र में जनसेवा और संगठनात्मक सक्रियता के लिए पंचायत रत्न सम्मान के लिए नामित किया गया है।
ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रदेश महासचिव विनीता कुमारी का नाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने सम्मान के लिए चयनित किया है।
विनीता कुमारी ने सक्रियता, सेवाभाव और ग्रामीण जनता से निरंतर जुड़ाव के चलते संगठन में अलग पहचान बनाई है। वह लंबे समय से जनसरोकारों और ग्रामीण समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित के मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।