फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dedicated workers, nationalist ideas, basis of strength of BJP: Atri

समर्पित कार्यकर्ता, राष्ट्रवादी विचार, भाजपा की मजबूती का आधार : अत्री

Sat, 06 Apr 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
बड़सर मंडल ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, पार्टी की उपलब्धियां बताईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़सर के अमर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने भाग लिया। विशेष तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने की और अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने पार्टी की स्थापना दिवस पर सबको बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और कार्यकर्ता का भाजपा के प्रति समर्पित भाव भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाता है। उन्होंने कहा की असंख्य कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने भी भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, पार्टी के हर निर्देश का अक्षरश: पालन करते हैं।



भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी रूपी नेतृत्व पर करोड़ों देशवासी गौरवान्वित महसूस करते हैं। उनके नेतृत्व में ही अब वह भाजपा की विकास की सोच को अपनाकर बड़सर के विकास को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जुटेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि पूरा भाजपा मंडल परिवार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ है। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभयवीर लवली, मंडल महामंत्री संजीव शर्मा, बनिहाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण बाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष राम रतन, राजेश सहगल, पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed