{"_id":"670d023a17fe410d6209f453","slug":"debris-should-be-picked-up-from-kolhu-siddha-temple-in-five-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138369-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच दिन में उठाया जाए कोल्हू सिद्ध मंदिर से मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच दिन में उठाया जाए कोल्हू सिद्ध मंदिर से मलबा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी एनएच की निर्माण कंपनी को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि आस्था का केंद्र कोल्हू सिद्ध मंदिर को निर्माण कंपनी की ओर से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। निर्माण कंपनी के अधिकारियों की ओर से कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों का आक्रोश अब उग्र रूप लेने जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कंपनी में शामिल कुछ लोगों ने जानबूझकर कोल्हू सिद्ध मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिंदू भावनाओं को आहत किया है। ग्रामीणों के मुताबिक जब कंपनी की लेबर को पता है कि यह आस्था का केंद्र कटान के नीचे ढलान पर है तो क्यों सुरक्षात्मक शील्ड नहीं लगाई गई। बड़ी चट्टानें मंदिर की छत तोड़कर मंदिर में जा गिरी हैं। ग्रामीणों रघुवीर सिंह, जसवंत सिंह, संजीव कुमार, सुनील चौहान, देश राज चौहान, भूमि राज चौहान, प्रमोद आदि ने कहा कि निर्माण कंपनी प्रबंधन शनिवार से पहले कोल्हू सिद्ध मंदिर से मलबा उठवाकर सफाई करवाए। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कंपनी बात नहीं सुनती है तो रविवार को सुबह 11 बजे आगामी बड़े आंदोलन को लेकर ग्रामीण कोल्हू सिद्ध मंदिर में जुटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि कंपनी के प्लांट को बंद कर दिया जाएगा और निर्माण कंपनी के वाहनों को भी रोका जाएगा। एनएच निर्माण कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक परवीन कुमार और सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि कोल्हू सिद्ध मंदिर की जल्द सफाई कर मलबा उठाया जाएगा। कटान के दौरान सुरक्षात्मक शील्ड भी लगाई जाएगी जिससे मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहे।