{"_id":"625ef5ff28ccea5a3e10b2e0","slug":"death-of-two-women-one-swallowed-poison-the-other-jumped-in-the-dam-hamirpur-hp-news-sml406193336","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की मौत: एक ने जहर निगला, दूसरी ने डैम में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं की मौत: एक ने जहर निगला, दूसरी ने डैम में लगाई छलांग
विज्ञापन
Death of two women: One swallowed poison, the other jumped in the dam
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार को दो महिलाओं की मौत हुई है। एक ने हमीरपुर-ऊना बॉर्डर पर गोबिंद सागर डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। जबकि, दूसरी महिला ने जहरीला पदार्थ निगला। पुलिस थाना सदर के तहत हीरानगर में किराये के कमरे पर रह रही एक महिला ने पति के साथ झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। मृतका ने अस्पताल में पुलिस को दिए अपने बयान में पति के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकद्दमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
कुसुमलता (33) अपने तीन बच्चों सहित हीरानगर में किराये के कमरे पर रहती थी। पांच दिन पहले ही उसका पति सेना से छुट्टी आया था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद कुसुम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां से उसे टांडा रेफर किया गया। टांडा में सोमवार रात को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला मूल रूप से सुजानपुर उपमंडल के चारियां दी धार गांव की निवासी थी। एसएचओ सदर राजेश कुमार ने कहा कि महिला के पति को हिरासत में लेकर उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, उपमंडल बड़सर के मैहरे निवासी एक महिला ने लठियाणी स्थित डैम में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। महिला कुसुम (47) मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिला ऊना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का पति मैहरे में दुकान करता है, जबकि वह अपने पीछे एक बेटा छोड़ गई है।