{"_id":"649b2713025b4021680aa779","slug":"death-of-a-person-who-was-descending-the-stairs-on-the-side-of-kunah-khad-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-1937-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड किनारे सीढि़यां उतर रहे व्यक्ति की पैर फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुनाह खड्ड किनारे सीढि़यां उतर रहे व्यक्ति की पैर फिसलने से मौत
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगस गांव में पुल से कुनाह खड्ड के लिए उतरते हुए पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। महेंद्र सिंह (45) पुत्र बीरबल कुमार निवासी गांव बलाहर नोहंगी पंचायत सोमवार को पुल से नीचे कुनाह खड्ड में जाने के लिए सीढि़यां उतर रहा था। इसी दौरान सीढिय़ों पर फिसलन के कारण उसका पैर फिसल कर गया और वह नीचे गिर गया।
गिरने से उसके शरीर पर गंभीर चोट आई। पता चलते ही आसपास के लोग उसे नादौन अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान ही रात दो बजे के करीब उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।