फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC reached villages to know the possibilities of irrigation in every field

Hamirpur (Himachal) News: हर खेत तक सिंचाई की संभावनाएं जानने के लिए गांवों में पहुंचे डीसी

Sat, 20 Jan 2024 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
DC reached villages to know the possibilities of irrigation in every field
उपायुक्त हमीरपुर उठाऊ सिंचाई योजना लाहड़ गरियाली का निरीक्षण करते हुए। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। सिंचाई परियोजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को उठाऊ सिंचाई योजना लाहड़ गरियाली के अंतर्गत आने वाले गांवों का दौरा किया। जलशक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे उपायुक्त ने इन गांवों में माइक्रो लेवल यानी प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि अगर माइक्रो लेवल तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाया जाएगा तो उससे किसानों को काफी फायदा हो सकता है। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इस तरह की संभावनाएं तलाश करनी चाहिए। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव सहगल, बीडीओ निशांत शर्मा, सहायक अभियंता अमित चौधरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed