फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Daughter-in-law expressed her pain... I had never thought that I would be leaving my father-in-law in the car for the last time.

Hamirpur (Himachal) News: सोचा नहीं था ससुर को अंतिम बार गाड़ी में छोड़ रही हूं

Tue, 05 May 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुबह बड़े भाई की बहू ने तरक्वाड़ी में छोड़े थे रमेश चंद और उनकी पत्नी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। धबड़ियाणा में हुई कार दुर्घटना में दंपति की मौत अपने पीछे गहरा दर्द छोड़ कर चले गए। सुबह उनके बड़े भाई की बहू ने उन्हें अपनी गाड़ी में तरक्वाड़ी में छोड़ा जहां पर उनकी पत्नी के भाई और भाभी लेने के लिए आए थे। सुबह करीब साढे दस बजे फोन आया तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।
अपने ससुर की मौत सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक रमेश चंद के भाई की बहू मधुबाला ने बताया कि उनके चाचा ससुर के बेटे जॉब करते हैं तथा बहू भी जॉब करती है। ऐसे में वह बाहर ही रहते हैं। घर पर उनके ससुर, उनके बेटा बेटी, चाची सास और ससुर रहते हैं। सुबह उन्होंने अपने दोस्त के पौत्र के मुंडन संस्कार पर उनके घर गारली जाना था। पता नहीं था कि यह सफर उनके साथ आखिर सफर होगा।
विज्ञापन

मधुबाला ने अपनी गाड़ी में उन्हें तरक्वाड़ी में छोड़ा। बच्चों का अपने चाचा दादा के साथ बेहद लगाव था। दादा व दादी की मौत की खबर सुनकर बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चार ही लोग रहते थे जबकि शेष परिवार बाहर ही रहता है। सास की करीब एक साल पहले ही देहांत हुआ है। अब इस हादसे ने उनके दुखों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed