फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Date for getting ultrasound done after a month, still number not received

Hamirpur (Himachal) News: एक माह बाद मिल रही अल्ट्रासाउंड करवाने की तिथि, फिर भी नहीं पड़ा नंबर

Mon, 05 Aug 2024 02:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Date for getting ultrasound done after a month, still number not received
बड़सर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खड़े मरीज। संवाद
धूप में घंटों खड़े होकर मरीजों को करना पड़ता है अल्ट्रासाउंड की बारी का इंतजार
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बड़सर में स्थायी रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति न होने से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज
प्रतिदिन 350 के करीब है ओपीडी, लोगों ने विभाग से समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में मरीजों को पेट से संबंधित बीमारियों की जांच और उपचार कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए एक माह बाद की तिथि मिल रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं सहित पत्थरी, पेट दर्द के मरीजों को महंगे दामों पर निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से माह के प्रत्येक शनिवार को अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन माह में कई बार 2 से 3 बार ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड टेस्ट हो पा रहे हैं। अस्पताल में स्थायी रेजियोलाॅजिस्ट की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों नेहा, प्रकाश, निक्का, रोशनी, सुनीता, प्रांचल, सपना देवी आदि ने कहा कि उन्हें एक माह पूर्व शनिवार तीन अगस्त को अल्ट्रासाउंड करवाने की तिथि मिली थी लेकिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कतार में लगने के बाद भी उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा नहीं मिल पाई। अस्पताल में स्थायी रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति न होने से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उन्हें महंगे दामों पर टेस्ट करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में पेट दर्द से संबंधित मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर अथवा ऊना में स्थित अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में स्थायी रेडियोलाॅजिस्ट का पद भरने की मांग है ताकि मरीजों का इलाज करवाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में बीएमओ बड़सर डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्ति होने से मरीजों को सप्ताह के सभी दिन अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा नहीं मिल पाती है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए शनिवार को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed