फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Danger of Mango hopper attack on mango crop

Hamirpur (Himachal) News: आम की फसल पर मैंगो हॉपर के अटैक का खतरा

Sun, 10 Mar 2024 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आम के अंकुर पर सफेद चूरणीय रोग या फिर मैंगो हॉपर के अटैक का खतरा है। पिछले वर्ष मौसम के प्रतिकूल होने की वजह से आम के पौधों पर आने वाले बौर को पाउडरी मिल्ड्यू यानि सफेद चूरणीय रोग ने काफी क्षति पहुंचाई थी। इससे अंकुर के फूटने के बाद उसका रंग एकदम काला पड़ गया था। इससे मैंगो का ऑन ईयर यानि अधिकतर पैदावार होने वाले वर्ष में आम की पैदावार में भारी गिरावट आई थी।
विज्ञापन

इस बार भी बारिश के देरी से होने और अचानक तापमान के बढ़ने से ऐसी संभावनाएं बनी हुई हैं। फल विज्ञान विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी सफेद चूरणीय रोग या फिर मैंगो हॉपर जैसे कीट का अटैक हो सकता है। इससे बचने के लिए बगीचे को साफ सुथरा रखना बहुत ही जरूरी है और उसमें सूर्य की रोशनी का प्रवेश भी अति आवश्यक है।
विज्ञापन

आम के अंकुर पर मैंगो हॉपर कीट का अटैक होने की स्थिति में कई बार उसकी टहनियां सूखने और पत्ते झुलसने लगते हैं। उसके बाद अंकुर भी काला होकर झड़ने लगता है। कई बार हॉपर कीट फल लगने पर भी अटैक करता है। इससे फल सड़ने शुरू हो जाते हैं। महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं विशेषज्ञ डॉ. वरिंद्र राणा ने कहा कि अभी फिलहाल अभी मैंगो हॉपर का अटैक नहीं दिखा है। हालांकि आने दिन वाले दिनों में इसका अटैक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव, इस दवाई का करें छिड़काव
उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के फल विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. शशि ने कहा कि आम पर अभी अंकुर आने के समय यदि सफेद चूरणीय रोग के लक्षण दिखें तो इसके लिए मिल्ड्यू के आधार पर कम से कम 15 दिन के अंतराल में तीन बार फंगीसाइड का छिड़काव करना जरूरी है। सबसे पहले घुलनशील सल्फर दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर आम के अंकुर पर स्प्रे करनी चाहिए। फिर भी यदि लगे कि इसके ऊपर और छिड़काव करना जरूरी है तो 10 से 15 दिन के बाद डेमोकैप नामक दवाई एक एमएल प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोलकर छिड़के। इसके बाद भी रोग नियंत्रित न हो तो ट्राइडमोर्फ का एक एमएल प्रति लीटर के हिसाब से घोलकर छिड़कें। सभी दवाइयां का छिड़काव 50 फीसदी अंकुर आने के बाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed