फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Danger of accident due to Balan kept on roadside in Bhaleth

Hamirpur (Himachal) News: भलेठ में सड़क किनारे रखे बालन से हादसे का खतरा

Fri, 18 Oct 2024 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने 19 पेड़ काटे, वन निगम ने केवल लकड़ी उठाई
विज्ञापन


लोग बालन का कर रहे हैं इस्तेमाल, सरकारी संपत्ति को हो रहा है नुक्सान
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के तहत पड़ते भलेठ गांव में सड़क के किनारे रखे बालन से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने अभी इस बालन को वन निगम को नहीं सौंपा है। बीते दिनों इस बालन में आग भी लग गई। सुजानपुर-हमीरपुर और सुजानपुर-नादौन सड़क मार्ग के किनारे करीब 19 पेड़ काटे गए। यह पेड़ खतरनाक अवस्था में सड़क की ओर झुके हुए थे। इन झुके हुए पेड़ों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना पैदा हो रही थी। वाहन चालक सुरक्षित और सुगम सफर का आनंद लें और किसी तरह की दुर्घटनाएं सड़क मार्गों में न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले माह इन पेड़ों को काट दिया। पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी को अमरोह पहुंचा दिया गया लेकिन भलेठ से बालन अभी उठाया नहीं गया है। बालन भलेठ में बस ठहराव वाली जगह के साथ-साथ अन्य स्थानों पर पड़ा है। बस ठहराव वाली जगह पर लोगों को अधिकतर परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से बालन न उठाने से लोगों ने भी अब इसका इस्तेमाल करना आरंभ कर दिया है। कुछ मात्रा में बालन जल भी गया है। इससे सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हो रहा है। लोगों में कमलेश, रीना, संजीव, अक्षय आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इस बालन को उठाया जाए।


-यह पेड़ सड़क की ओर काफी झुके थे। वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं। सुजानपुर-हमीरपुर और सुजानपुर-नादौन सड़क मार्ग किनारे 19 पेड़ काटे गए हैं। लकड़ी और बालन को बेचने का कार्य वन निगम करता है। इस प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग की कोई भूमिका नहीं होगी।
विज्ञापन

-अभिषेक, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग सुजानपुर


-वन निगम ने पहले ही नीलामी के लिए लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस लकड़ी को अमरोह पहुंचा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने अभी बालन को हमें हैंडओवर नहीं किया है। फील्ड स्टाफ को बोल दिया गया है कि वह लोक निर्माण विभाग से संपर्क करें। जल्द ही बालन को उठाकर अमरोह रख दिया जाए। फिर इसकी नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश गौतम, डीएम, फॉरेस्ट कॉरपोरेशन हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed