फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cs Prabodh Saxena reviewed the election arrangements in Hamirpur

Hamirpur News: हमीरपुर में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने की चुनाव प्रबंधों की समीक्षा

Sat, 18 May 2024 03:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 03:39 PM IST
सार

 प्रबोध सक्सेना ने शनिवार को हमीर भवन में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से संबंधित आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की।

विज्ञापन
cs Prabodh Saxena reviewed the election arrangements in Hamirpur
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने की चुनाव प्रबंधों की समीक्षा - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शनिवार को हमीर भवन में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से संबंधित आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में अभी तक किए गए विभिन्न प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला हमीरपुर में लोकसभा आम चुनाव के साथ ही दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी होने हैं और इनके लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी।  प्रबोध सक्सेना ने मतदान ड्यूटी के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस और सुरक्षा बलों की उपलब्धता तथा इनकी तैनाती से संबंधित प्लान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि जिला के सभी 532 मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, रैंप और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान कर दिया गया है। यदि किसी मतदान केंद्र में कोई कमी रह गई है तो संबंधित एसडीएम और सेक्टर  अधिकारी उसका तुरंत निवारण सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। घर से मतदान की सुविधा, पोस्टल बैलेट्स और सर्विस वोटर्स के मतपत्रों के लिए भी नियमानुसार कदम उठाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन


 चुनाव से संबंधित अन्य प्रबंधों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने मुख्य सचिव का स्वागत किया तथा चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। एसपी पदम चंद ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने जोल सप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल महाविद्यालय के नए कैंपस का दौरा भी किया। उन्होंने मेडिकल कालेज और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक करके अकादमिक खंड एवं अस्पताल खंड के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अन्य ब्लॉकों के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के मामलों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने मुख्य सचिव को निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। शिमला रवाना होने से पहले मुख्य सचिव ने हमीरपुर बाईपास के पास बन रहे बस अड्डे की साइट का निरीक्षण भी किया और लोक निर्माण विभाग तथा एचआरटीसी के अधिकारियों से इस महत्वपूर्ण परियोजना की रिपोर्ट ली। इस अवसर पर जिलाधीश अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed