फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd of people gathered in Tauni Devi fair, jam increased the problem

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़, जाम ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathered in Tauni Devi fair, jam increased the problem
टौणी देवी में एक दिवसीय मेले में पहुंचे लोग। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। मंगलवार को टौणी देवी में मेला का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान जेबकतरों ने महिलाओं के पर्स और नकदी पर हाथ साफ कर लिए।
विज्ञापन

एक दिवसीय मेले का शुभारंभ समाजसेवी मंजीत सिंह ने टमक पर थाप देकर किया। वहीं, समाजसेवी मंजीत सिंह ने मंदिर कमेटी को 11 हजार रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए दान की। मंदिर कमेटी प्रधान सरवन कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने टौणी देवी के विकास के लिए घोषणा की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर को काष्ठ कला से सुसज्जित किया जाएगा। इस पर करीब अढ़ाई करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे पहले टौणी देवी मंदिर की सफाई करने वाली कमेटी को सम्मानित किया गया। टौणी देवी में मेले में सुबह बारिश ने जरूर खलल डाला, लेकिन दोपहर को मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीच-बीच में हल्की बौछारें पड़ती रहीं। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैले मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस जवान तैनात रहे। मेले के दौरान कई जगह जाम की स्थिति भी पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं झनिक्कर, बारी, मेला क्षेत्र, दरकोटी, ठाना गांवों में कई लोगों ने ठंडे पानी की छबीलें लगाईं।

पांच महिलाओं के पर्स और नकदी गायब

मेले में आई करीब पांच महिलाओं का सामान भी चोरी हो गया। जेबकतरों ने दो महिलाओं के पर्स चुरा लिए। वहीं, तीन अन्य महिलाओं के बैग से नकदी और एटीएम चोरी हो गए। महिलाओं ने गश्त कर रहे पुलिस जवानों को चोरी की सूचना दी। महिलाओं ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
कोट

टौणी देवी मेले में यातायात व्यवस्था सामान्य है। कुछ महिलाओं की ओर से चोरी की जानकारी दी गई है। मामले में जांच जारी है।
-इंद्रजीत, एएसआई, टौणी देवी पुलिस चौकी

टौणी देवी में एक दिवसीय मेले में पहुंचे लोग। संवाद

टौणी देवी में एक दिवसीय मेले में पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed