फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cross case registered for assault under police station Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस थाना भोरंज के तहत मारपीट करने पर क्रॉस केस दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत मारपीट करने पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। प्रशोत्तम पुत्र मेहर सिंह गांव संगरोह ने कहा कि उनके पड़ोसी सोमनाथ सीमेंट का डंगा लगा रहा है। ऐसे में उन्होंनेे कहा कि डंगा उनके लेंटर से थोड़ा दूर लगाओ। इतने में सोमनाथ की पत्नी रजनी देवी अपने हाथ में दराट लिए डंगे के पास आई और गाली गलौज करने लग पड़ी। इसके बाद सोजू देवी, तारा देवी भी डंगे के पास आई और गाली गलौज करने लग पड़ी। बाद में उनके साथ मारपीट की और दराट से चोट मारी। वहीं, बीच बचाव करते समय उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। उधर, दूसरे पक्ष में रजनी देवी पत्नी सोमनाथ गांव संगरोह ने कहा कि मकान के साथ तीन चार दिन पहले डंगा लगाने का काम शुरू किया। डंगे का काम चला हुआ था। मिस्त्री ने प्लेटें लगाई हुई थीं तो पड़ोसी प्रशोत्तम कुमार पुत्र मेहर सिंह और उसकी पत्नी पूजा देवी गालियां देते हुए डंगे के पास आए और मिस्त्री को धमकाने लगे औरप्लेटें उखाड़कर नीचे की तरफ फेंकने लगे। जब इन्हें रुकने के लिए कहा गया तो गाली गलौज पर उतर आए। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed