फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crores of families of six lakh villages associated with Meri Mati, Mera Desh campaign: Anurag

मेरी माटी, मेरा देश अभियान से जुड़े छह लाख गांवों के करोड़ों परिवार: अनुराग

Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crores of families of six lakh villages associated with Meri Mati, Mera Desh campaign: Anurag
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर डीएवी स्कूल सलासी में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत मिट्ट
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को भोरंज उपमंडल में जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी और हमीरपुर उपमंडल के डीएवी स्कूल सलासी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के घर-घर से एकत्रित मिट्टी के अमृत कलश प्राप्त किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यार्थियों नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों और अन्य युवाओं को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगभग दो वर्षों से देश भर में आयोजित किए गए लाखों कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में मेरी माटी, मेरा देश अभियान में भारत के लगभग छह लाख गांवों के करोड़ों परिवारों को जुड़ने का अवसर मिला है। इस अभियान के दौरान हर पंचायत में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को समर्पित अमृत वाटिकाएं स्थापित की गईं और अब प्रत्येक गांव एवं घर से मिट्टी एकत्रित करके देश की राजधानी दिल्ली पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी एवं स्वयंसेवी देश भर के लगभग 7500 ब्लॉकों से एकत्रित मिट्टी को दिल्ली पहुंचाएंगे और इस मिट्टी का उपयोग आजादी का अमृत स्मारक के निर्माण में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मिट्टी देश को एकजुट करने और महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के प्रति देशवासियों के सम्मान का प्रतीक होगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और वीर सैनिकों को सम्मानित भी किया। डीएवी स्कूल हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, वाइस चेयरमैन आनंद स्वरूप और जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अनुराग सिंह ठाकुर ने भोटा में भी खंड स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से एकत्रित मिट्टी के अमृत कलश प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed