फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crop compensation amount did not reach the accounts of many farmers

Hamirpur (Himachal) News: कई किसानों के खातों में नहीं पहुंची फसल मुआवजा राशि

Fri, 11 Oct 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
किसानों की एक करोड़ 50 लाख की राशि लंबित
विज्ञापन


जिले में खरीफ सीजन 2023 में 24569 किसान हुए थे पंजीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2023 में कई किसानों के बैंक खातों में अभी तक मुआवजा राशि नहीं पहुंची है। जिला के किसानों की एक करोड़ 50 लाख की मुआवजा राशि अभी लंबित हैं।

कृषि विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी खातों में मुआवजा राशि पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2023 में जिला के 24569 किसान पंजीकृत हुए थे। मक्का और धान को हुए नुकसान पर इन सभी किसानों की करीब 10 करोड़ की मुआवजा राशि बनी थी। मुआवजा राशि को संबंधित किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया को आरंभ किया गया। अभी तक साढ़े 8 करोड़ की राशि बैंक खातों में जा चुकी है। एक करोड़ 50 लाख की राशि लंबित है। किसानों की ओर से भेजी गई बैंक खाता डिटेल, आधार नंबर सहित अन्य कुछ खामियां पाई गई हैं, जिस कारण यह राशि बैंक खातों में नहीं पहुंच सकी है। वहीं, रबी सीजन 2023 में हुए फसलों के नुकसान की दावा निपटान प्रक्रिया चली हुई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है। मुआवजे के तौर पर राशि उन किसानों के खातों में भेजी जाती है, जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते नष्ट हो गई होती है। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. शशिपाल अत्री ने कहा कि खरीफ सीजन में 24569 किसान पंजीकृत हुए थे। किसानों के खातों में मुआवजा राशि भेजी जा रही है। अब मात्र एक करोड़ 50 लाख की राशि लंबित है। यह राशि उन किसानों की लंबित हैैं, जिनके आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता डिटेल के साथ-साथ अन्य खामियां पाई गई हैं। खामियों को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा तथा सभी किसानों के खातों में जल्द ही राशि पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति की मार से फसलों को होने वाली क्षति से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सुरक्षा कवच बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed