{"_id":"6960044fc9abeb78be0a7afc","slug":"critical-care-unit-to-be-set-up-in-bhoranj-hospital-mla-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-179491-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज अस्पताल में स्थापित होगा क्रिटिकल केयर यूनिट : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज अस्पताल में स्थापित होगा क्रिटिकल केयर यूनिट : विधायक
Fri, 09 Jan 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज । संवाद
सचित्र:
बोले- 23.73 करोड़ रुपये होंगे खर्च, अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ भी होगा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने भोरंज सिविल अस्पताल के लिए 23.73 करोड़ रुपये की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके लिए भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भोरंज अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरीन इजाफा होगा।
इसके बनने से अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था होगी, वहीं अस्पताल में ओपीडी और मेडिकल स्टाफ की संख्या में भी वृद्धि होगी। क्रिटिकल केयर यूनिट के बनने से अब भोरंज सिविल अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड, आठ अतिरिक्त ओपीडी, 14 अतिरिक्त चिकित्सक और 20 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल होगा।
इस यूनिट की स्थापना के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार करके स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है और शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका शिलान्यास करेंगे। सुरेश कुमार ने कहा कि इससे पहले भोरंज अस्पताल में सभी रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है और यहां पर हर रोग के चिकित्सक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट और आपातकालीन जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं और शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे मरीज़ों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट के स्थापित होने के बाद हृदय रोग के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे अस्पताल में लगभग दो दर्जन चिकित्सक, पचास से अधिक नर्सिंग व पैरा मेडिकल स्टाफ की सुविधा मिलेगी।