{"_id":"571b6ae74f1c1bf9288b4635","slug":"youth-found-dead-in-mysteriously-at-bela","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला में युवक की रहस्यमयी हालत में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेला में युवक की रहस्यमयी हालत में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हस्यमयी हालत में मौत।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला में एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके चलते युवक के अंतिम संस्कार से पहले उसके ससुरालियों ने खूब हंगामा किया। मृतक की पत्नी को उसकी संपत्ति का पूरा हिस्सा देने की लिखित कार्रवाई के बाद ही ससुरालियों ने मृतक का अंतिम संस्कार करने दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि पहले पंचायत मौके पर पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। प्रवीण कुमार (22) निवासी बेला की मौत शुक्रवार शाम रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई। प्रवीण की शादी करीब चार साल पहले डिंपल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
डिंपल अपने बच्चे का पंजीकरण करवाने पंचायत घर गई थी। पंचायत घर से वह वापस घर लौटी तो उसके पति प्रवीण की मौत हो चुकी थी। डिंपल का आरोप है कि उसका पति बिल्कुल ठीक था। अचानक रहस्यमयी स्थिति में उसके पति की मौत हुई है। इसकी सूचना उसने अपने मायके में दी।
विज्ञापन
शनिवार को मृतक का शव अंतिम संस्कार को ले जाया जाने लगा तो मृतक के ससुराली मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से रोक दिया और मृतक के ससुराली उसकी पत्नी को संपत्ति का हिस्सा देने पर अड़ गए।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मृतक की पत्नी को संपत्ति का हक देने का निर्णय हुआ। इसके बाद ससुरालियों ने मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने दिया।
बेला पंचायत के प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता करवा दिया गया है। शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।