फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth congress burns effigy of BCCI president Anurag Thakur

युवा कांग्रेस ने नादौन में जलाया अनुराग का पुतला

Tue, 03 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Tue, 03 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth congress burns effigy of BCCI president Anurag Thakur
anurag thakur - फोटो : अमर उजाला
सांसद अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से युवा कांग्रेस में खुशी की लहर है। नादौन के एनएच-88 पर शहीदी गेट के पास युवा कांग्रेस अध्यक्ष डिंपल कटोच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक कर न्यायालय के फैसले को उचित ठहराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित बीडीसी बेला-भरमोटी विक्रम कटोच, हड़ेटा पंचायत प्रधान संजय शर्मा, प्रदेश एनएसयूआई सचिव अंकज धीमान, महासचिव यूथ कांग्रेस शशि परमार, मुनीष ठाकुर, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, विनय कुमार और सरदारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष डिंपल कटोच ने कहा कि देश के सुप्रीम कोर्ट में अनुराग ठाकुर की ओर से लोढ़ा कमेटी के बारे में दिया हल्फनामा झूठा साबित होने से हिमाचल की देव भूमि शर्मशार हुई है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का सिर शर्मिंदगी से झुक गया है। उन्होंने देश की शीर्ष अदालत के निर्णय को उचित ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed