फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women employee alleges molestation charges against an official

क्षेत्रीय अस्पताल में महिला कर्मी से अश्लील हरकतें

Tue, 04 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women employee alleges molestation charges against an official
टीचर ने छात्रों का क‌िया शोषण। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने अश्लील हरकतें और इशारे करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला कर्मचारी ने कई बार सीएमओ हमीरपुर से की लेकिन सीएमओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


अब महिला ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि अस्पताल में नियुक्त अधिकारी काफी समय से उसके साथ अश्लील व्यवहार कर रहा था। बाद में अधिकारी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं।
विज्ञापन


इसके चलते महिला कर्मचारी ने सीएमओ हमीरपुर से मामले की शिकायत की लेकिन अधिकारी अपनी हरकतों से पीछे नहीं हटा। महिला कई बार मामले की शिकायत सीएमओ हमीरपुर से कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते महिला ने सदर थाना में मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले पर पुलिस आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर चुकी है। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आई है।


मामले की छानबीन की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। इस मामले की छानबीन कर रिपोर्ट पुलिस के पास भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed