{"_id":"571df5a94f1c1b842ba915d9","slug":"whatsapp-plan-fails-theives-roaming-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप प्लान फेल, खुले घूम रहे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सऐप प्लान फेल, खुले घूम रहे चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों पर शिकंजा कसने को पुलिस विभाग का व्हाट्सऐप प्लान फ्लॉप होता नजर आ रहा है। बीते माह ही पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसने को व्हाट्सऐप प्लान शुरू किया था। इसके तहत संबंधित पुलिस थानों में रात 10 बजे से सुबह 2:00 बजे तक नाकेबंदी होनी थी ताकि चोरी वारदातों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने ारा प्लान पर काम तो शुरू कर दिया लेकिन अब तक कोई खास कामयाबी इससे नहीं मिल पाई है। व्हाट्सऐप प्लान के तहत पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 2:00 बजे तक नाकेबंदी करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
आदेशों के अनुरूप रोजाना थाना प्रभारियों को नाकेबंदी के फोटो शूट कर व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजने हैं। व्हाट्सऐप ग्रुप पुलिस हैड क्वार्टर हमीरपुर ने बनाया है। व्हाट्सऐप प्लान को शुरू करने का मुख्य कारण रात के समय चोरों पर शिकंजा कसना था, लेकिन अब तक प्लान का आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जिला में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के व्हाट्सऐप प्लान के तहत पकड़ा नहीं जा सका है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि नाकेबंदी के साथ साथ रात्रि गश्त पर भी प्लान बनाया जाए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके।
पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि चोरी की वारदातों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। बीते एक माह में हुई चोरियों के मामलों की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।