{"_id":"589b609d4f1c1b945237a6c5","slug":"two-nabbed-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप से चरस के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत अवाहदेवी-हमीरपुर बाईपास पर एक जीप से 34 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने जीप चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जीप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अनिल कुमार पुत्र हेमराज निवासी लल्यार तहसील टौणीदेवी बोलेरो जीप में अवाहदेवी से हमीरपुर जा रही थी। पुलिस ने बाईपास पर जीप को जांच के लिए रोका।
इस दौरान चालक के साथ वाली सीट पर बैठे गंगा राम निवासी पंजोत की टांगों के पास 34 ग्राम चरस रखी मिली। पुलिस ने गंगा राम और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।