फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two gruops involes in a bloody scuffle, 4 injured

सलासी में दो गुटों में खूनी झड़प, चार जख्मी

Sat, 22 Apr 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two gruops involes in a bloody scuffle, 4 injured
पीटाई। - फोटो : Demo Pic

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत सलासी में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। हादसे में चार युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा घायल युवकों के हत्थे चढ़ गया। इसके चलते लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली।

विज्ञापन


हालांकि लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना सदर में की, लेकिन पंचायत प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। शुक्रवार रात सलासी के पास दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इसमें दो भाइयों ने चार युवकों की जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दो भाइयों में से एक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा घायल युवकों के हत्थे चढ़ गया। घायल युवकों ने मारपीट कर रहे युवक की भी जमकर पिटाई कर डाली। इसकी सूचना लोगों ने सदर थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। इसके बाद सभी घायल युवकों को अस्पताल में उपचार करवाया गया। हालांकि दोनों गुटों के युवक एक ही गांव के हैं।


पंचायत प्रधान ने सभी युवकों को दोबारा मारपीट न करने की सख्त हिदायत दी है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने से मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed