{"_id":"6acbc14bbbd601977909cc61","slug":"the-dispute-leading-to-the-bouncers-murder-began-with-an-emoji-comment-on-instagram-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82424-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंस्टाग्राम पर इमोजी कमेंट से शुरू हुआ था बाउंसर हत्याकांड का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंस्टाग्राम पर इमोजी कमेंट से शुरू हुआ था बाउंसर हत्याकांड का विवाद
विज्ञापन
साकिर ने साहिर को गांव आने पर हिसाब करने की दी थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिलपत गांव में बाउंसर वली मोहम्मद की हत्या के मामले में पुलिस जांच में विवाद की शुरुआत इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करने से होने की बात सामने आई है। करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुए विवाद में साकिर और साहिर उर्फ गुड्डू के बीच फोन पर बहस हुई थी।
आरोप है कि साकिर ने साहिर को गांव आने पर हिसाब करने की धमकी दी थी। आठ अक्तूबर को साहिर अपने बुआ के लड़के वली मोहम्मद के साथ तिलपत गांव आया था। इसी दौरान हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे वली की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, साकिर ने इंस्टाग्राम पर एक गाने के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी। इस पर वली पक्ष के साहिर उर्फ गुड्डू (17) ने हंसने वाला इमोजी कमेंट किया था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बहस हो गई। साहिर मूलरूप से तिलपत गांव का रहने वाला है और नूंह के गांव बीसरू में अपनी बुआ के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई करता है। आठ अक्तूबर को साहिर अपने ताऊ के नए घर के प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वली के साथ गांव आया था। इसी दौरान बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। परिजन साबिर के मुताबिक, आरोपियों की योजना साहिर को निशाना बनाने की थी। आरोप है कि साकिर ने अपने साथियों और परिवार के लोगों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद ताऊ के घर के बाहर मौजूद तैय्यब और वली मोहम्मद पर तलवार, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया।