{"_id":"57654d2f4f1c1b103211b9c2","slug":"two-buses-collided-arm-of-a-passenger-fractured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बसों की टक्कर, यात्री का बाजू टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बसों की टक्कर, यात्री का बाजू टूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत मानपुल नादौन में एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में सरकारी बस में सवार एक यात्री की बाजू निजी बस की चपेट में आने से टूट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल रामआसरे पासवान (50) की बेटी मिंटू ने बताया वे ज्वालामुखी से परवाणू के लिए बस में सवार हुए। मानपुल के पास दूसरी तरफ से आ रही एक निजी बस मोड़ पर सरकारी से बस से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में सरकारी बस में चालक सीट से पीछे बाजू बाहर निकाल कर बैठे रामआसरे की बाजू टूट गई। हादसे के बाद रामआसरे को नादौन अस्पताल ल जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रामआसरे अपनी बेटी की शादी करने टीहरी गांव आया था। शनिवार को बड़ी बेटी के साथ परवाणू जा रहा था।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।